Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Border 2 Trailer Review: रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर, सनी देओल के एक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; जानें रिलीज डेट

6

Border 2: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तूफान देखने को मिल रहा है. 40 दिनों बाद भी पिक्चर लगातार कमाई कर रही है. यूं तो उम्मीद थी कि प्रभास की ‘द राजा साब’ के आने के बाद धुरंधर की कमाई कम होगी. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ है. जबकि, कई जगह प्रभास की फिल्म के शोज हटाकर धुरंधर और दूसरी फिल्मों को मिले हैं. खैर, 23 जनवरी के दिन का सबसे ज्यादा इंतजार हो रहा है, जब सनी देओल की फिल्म BORDER 2 रिलीज होगी. बीते दिन यानी 15 जनवरी को फिल्म का धांसू ट्रेलर आया था. साढ़े 3 मिनट के ट्रेलर ने हर किसी को इम्प्रेस कर दिया. न सिर्फ सनी देओल, बल्कि वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की भी तारीफ की जा रही है. इसी बीच रिलीज से पहले ही सनी देओल ने ‘धुरंधर’ को धोबी पछाड़ दी है.

कुछ वक्त पहले ही ‘बॉर्डर 2’ का टीजर आया था, जिसमें सनी देओल की दहाड़ ने फिर से पहली वाली फिल्म की याद दिला दी. फिल्म के टीजर को 4 हफ्तों में 61 मिलियन व्यूज मिले थे. लेकिन ट्रेलर ने तो गर्दा उड़ाया हुआ है. ट्रेलर का हाइलाइट सिर्फ सनी देओल के वो डायलॉग थे, जिन्होंने पाकिस्तान की मजा चखा दिया. जंग के मैदान पर सनी देओल की जीत पक्की है, पर बॉक्स ऑफिस की जंग पर सबकी निगाहें हैं. लेकिन सिर्फ ट्रेलर से फिल्म के इरादे साफ हो गए हैं कि बॉर्डर 2 किसी को नहीं छोड़ेगी.

‘बॉर्डर 2’ ट्रेलर ने धुरंधर को दी मात!

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर 15 जनवरी की शाम को रिलीज किया गया था. जिसे 17 घंटे होने के बाद यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. जबकि, फिल्म का ट्रेलर ट्रेंडिंग फिल्मों वाले चार्ट पर पहले नंबर-1 पर बना है. इस लिस्ट में लगातार बदलाव होता रहता है. अबतक 20 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्रेलर पर कमेंट किया है. जबकि, 3 लाख 80 हजार लोग खबर लिखे जाने तक ट्रेलर को लाइक कर चुके हैं. दरअसल इस वीडियो को अब भी 24 घंटे पूरे होने में वक्त है और रणवीर सिंह को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल जब रणवीर सिंह की धुरंधर का ट्रेलर आया था, तब शुरुआत में काफी कम व्यूज मिले थे. धुरंधर ट्रेलर को YouTube पर 24 घंटे में सिर्फ 6.3 मिलियन व्यूज ही मिल पाए थे. जबकि, 2 लाख के आसपास लाइक थे. लेकिन एक दिन बीतने के बाद काफी तेजी से व्यूज में बढ़ोतरी हुई थी.हालांकि, 1 महीने बाद रणवीर सिंह की धुरंधर ट्रेलर के यूट्यूब पर टोटल व्यूज 90 मिलियन है. जो कि अपने आप में ही बड़ा रिकॉर्ड है. फिल्म ने दुनियाभर से अबतक 1250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. जबकि, धुरंधर ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करते हुए पुष्पा 3 को पीछे छोड़ दिया है. खैर, बात ट्रेलर की हो, तो फिर सनी देओल की बॉर्डर 2 से धुरंधर पिछड़ गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.