Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नूंह में मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदला, दो पक्षों में जमकर बरसे ईंट-पत्थर, कई घायल

9

नूंह: नूंह जिले के महू चोपड़ा गांव में बुधवार देर शाम एक बार फिर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। बताया जा रहा है कि इस बार विवाद बच्चों की किसी बात को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव की इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।

गौरतलब है कि करीब 5 दिन पहले भी इसी गांव में क्रिकेट बॉल के खेत में चले जाने को लेकर इन्हीं दो पक्षों में विवाद हुआ था, बाद में विवाद पथराव में तब्दील हो गया था। उस मामले में दोनों पक्षों के कुल 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद गांव में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया और बुधवार को एक बार फिर हालात बिगड़ गए।

जानकारी के अनसार महू गांव के इब्राहिम ने बताया कि 10-12 साल का बच्चा सामान लेने के लिए बाजार गया था। तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों में एक बार फिर से पथराव हो गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में एक पक्ष कांग्रेस पार्टी का है तो दूसरा पक्ष भाजपा पार्टी से संबंध रखता है। अभी भी गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।

फखरुद्दीन ने बताया कि में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है। फखरुद्दीन ने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी में 15 साल हो गए हैं इसी बात का इन लोगों को दुख है। पिछली 8 जनवरी को भी जब इन लोगों ने झगड़ा किया उसे दिन नूंह में एक मंत्री की मीटिंग में जा रहा था तो इन्होंने मेरी गाड़ी के ऊपर हमला कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई जिसके बाद पुलिस गांव में पहुंच गई। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई रही है। वही पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से बच रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.