Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

हवाबाज़ी पड़ी भारी! शराब के ठेके पर नकली गन लहरा रहा था युवक, पुलिस ने धर दबोचा

5

बेंगलुरु के देवनहल्ली में मुफ्त शराब के लिए नकली बंदूक से सेल्समैन को धमकाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने दो पाइपों का इस्तेमाल कर नकली बंदूक बनाई थी. पुलिस ने आरोपी युवक के साथी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना नंदगुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र की है.

पुलिस के अनुसार आरोपी वाहिद खान ने मुफ्त में शराब लेने के लिए सेल्समैन को नकली बंदूक दिखाकर धमकी दी. घटना होसकोटे तालुक के बंदाहल्ली स्थित एक बार की है. पुलिस ने अतीक खान को गिरफ्तार किया, जो आरोपी वाहिद के साथ बाइक पर बार आया था. आरोपी ने दो पाइपों का इस्तेमाल करके नकली बंदूक बनाई थी.

अतीक खान एक मिस्त्री और मैकेनिक का काम करता है. उसने दो पाइप, एक लकड़ी के बट और एक काली बेल्ट का उपयोग करके नकली बंदूक बनाई थी. पुलिस ने बताया कि नकली बंदूक दो बैरल वाली असली बंदूक जैसी दिखती थी. बंदूक में फायरिंग पिन नहीं थी. पुलिस आरोपी वाहिद खान की तलाश कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना रविवार शाम करीब 6.40 बजे हुई, जब एक नकाबपोश युवक देसी डबल-बैरल बंदूक लेकर बार-कम-रेस्टोरेंट में सेल्समैन और दूसरे स्टाफ पर अपने बॉस को मुफ्त शराब न देने पर चिल्लाया. युवक ने चिल्लाते कहा कि क्या तुम्हें अंदाजा है कि मेरे बॉस को शराब न देने पर तुम्हारा क्या हाल होगा? क्या तुम जानते हो कि वह कौन है? क्या तुम लोग जीना नहीं चाहते?

आरोपी के पास में खड़ा एक अन्य ग्राहक उन तीनों को शांत करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उनमें विवाद होता रहा. इतने में किसी अन्य ने पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस के अनुसार सूचना पर एक पेट्रोलिंग गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगें. पुलिस उनमें से एक आरोपी अतीक खान को नकली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.