Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

आमिर-सुनील की जुगलबंदी का जादू: कैसे शूट हुआ वो वीडियो जिसने रातों-रात तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड? देखें BTS

33

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को आमतौर पर गंभीर किरदारों और अपनी एक्टिंग कला के लिए जाना जाता है. लेकिन हाल ही में एक ऐसा पल सामने आया जिसने दिखाया कि उनकी कॉमिक सेंस भी कम नहीं है. ये लोगों को तब देखने को मिला जब फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने आमिर खान की बिल्कुल सटीक नकल लाइव अंदाज में पेश किया. सुनील ग्रोवर को खुद के अंदाज में देखकर खुद आमिर अपने आप को हंसने से नहीं रोक पाए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ के एक एपिसोड में सुनील ग्रोवर ने आमिर खान की मिमिक्री की थी. जिसके बाद से आमिर और सुनील का साथ में एक वीडियो आया, जो कि आमिर खान प्रोडक्शंस के आने वाले प्रोजेक्ट ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ के प्रमोशनल वीडियो था. लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद किया और कई मजेदार कमेंट भी किए और अब इस वीडियो का बिहाइंड द सीन वीडियो सामने आ गया है.

खुद हंसने लगे आमिर खान

दरअसल, आमिर खान की प्रोडक्शन टीम के एक सदस्य ने वायरल हो रहे वीडियो का BTS शेयर किया. इस दौरान सुनील और आमिर के बीच एक कमाल का बॉन्ड देखने को मिला. वीडियो के एक हिस्से में सुनील की कॉमिक एक्टिंग इतनी कमाल की थी कि आमिर उन्हें सीन समझाते हुए दिखाई दिए. जिसके बाद जब सुनील आमिर की मिमिक्री में नकली रोने का एक्टिंग करते हैं, आमिर खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाते और फूट-फूटकर हंसते नजर आए और पूरे सेट में तालियां बजाते दिख रहे हैं.

आमिर ने की थी तारीफ

प्रोडक्शन टीम के सदस्य ने इस शूट को अब तक का सबसे मजेदार शूट बताया है. इससे पहले भी आमिर ने सुनील ग्रोवर के टैलेंट की तारीफ की थी, जब द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आने के बाद आमिर से रिएक्शन पूछा गया था, तो उन्होंने कहा कि मैं इसे मिमिक्री नहीं मानता, ये बहुत कमाल का था. सोशल मीडिया पर भी लोग सुनील की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. आमिर के अलावा सुनील ने और कई सुपरस्टार्स की मिमिक्री कर लोगों का दिल जीता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.