Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पढ़ें…

18

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने साफ कहा है कि मजीठिया की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। यदि उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। हाईकोर्ट ने अपने आदेशों में कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि मजीठिया की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक होने पर सीधे तौर पर एडीजीपी (जेल) और नाभा जेल के सुपरिंटेंडेंट को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया के वकीलों ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर उनकी जान को खतरा होने की बात कही थी। याचिका में दावा किया गया था कि आतंकी संगठन बब्बर खालसा की ओर से मजीठिया को धमकियां दी गई हैं और जेल के अंदर भी उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। फिलहाल मजीठिया नाभा जेल में बंद हैं और हाईकोर्ट के इन आदेशों के बाद जेल प्रशासन पर उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।

बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के निशाने पर मजीठिया
सूत्रों के अनुसार, एक केंद्रीय एजेंसी से मिली गोपनीय जानकारी के बाद पंजाब पुलिस के स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (इंटेलिजेंस) ने एक अहम ई-मेल जारी किया है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) बिक्रम सिंह मजीठिया को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। बताया गया है कि मजीठिया इस समय पंजाब की नाभा जेल में बंद हैं।

पुलिस विभाग में हड़कंप, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
3 जनवरी 2026 को जारी इस नोटिस के जरिए इंटेलिजेंस विभाग ने स्पेशल डीजीपी (सुरक्षा), एडीजीपी (जेल) और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट किया है। पत्र में साफ निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उचित एहतियाती और निवारक कदम उठाए जाएं। साथ ही पटियाला के जोनल इंटेलिजेंस विभाग को स्थिति पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अहम सूचना को तुरंत मुख्यालय के साथ सांझा किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.