Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

झारखंड में कानून व्यवस्था पर बोले सांसद दीपक प्रकाश, कहा- नहीं संभल रहा तो हेमंत सरकार दे इस्तीफा

25

रांची: राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को जंगल राज की संज्ञा दी है. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में कानून नाम की चीज नहीं है और मुख्यमंत्री विदेश घूम रहे हैं. उन्होंने कहा राजधानी से दो मासूमों का अपहरण हुए 13 दिन हो चुके हैं, अभी तक बरामद नहीं हुआ है.

पद्मभूषण कड़िया मुंडा से अपराधियों ने मांगी रंगदारी

सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पद्मभूषण कड़िया मुंडा से सरेआम रंगदारी मांगी जा रही है. आखिर पुलिस प्रशासन क्या कर रही है. उन्होंने कहा कि इससे अधिक दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि एक वरिष्ठ भाजपा नेता जो लोकसभा का डिप्टी स्पीकर रहा है, उसे धमकी दी जा रही है. सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं करा पा रही है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में अराजकता की स्थिति बनी हुई है.हेमंत सरकार पूरी तरह सर्कस है: दीपक प्रकाश

सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को सर्कस बताते हुए कहा कि इस सरकार में कोई भी काम सही से नहीं हो पा रहा है. इसलिए पूरी तरह से कानून व्यवस्था चरमराई हुई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए. साथ ही कहा कि अगर सरकार सही से नहीं चला पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. इधर राजधानी के धुर्वा से गुम हुए दो बच्चे अंश और आंशिका को पुलिस अब तक नहीं ढूंढ पाई है. इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा मंगलवार को एसएसपी आवास का घेराव किया गया.

बीजेपी युवा मोर्चा ने पुलिस प्रशासन से गुम हुए दोनों बच्चे को जल्द बरामद करने की मांग की है. इधर गुम हुए बच्चों के परिजन से मिलने आजसू प्रमुख सुदेश महतो मंगलवार को धुर्वा पहुंचे और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर नाराजगी जताई. पुलिस प्रशासन के द्वारा गुम हुए दोनों बच्चे की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर जानकारी देने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.