Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रक्षक बना भक्षक! नशे में धुत डॉक्टर ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर मचाया तांडव, दो सगे भाइयों की कुचली खुशियां

22

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. शराब के नशे में धुत एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने तेज रफ्तार कार से दो सगे भाइयों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और गांव वालों ने पुलिस चौकी का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की. मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट का है.

पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर जीरो पॉइंट के पास हुआ. मृतक दोनों सगे भाई गौरव शर्मा और मनोज शर्मा निवासी ग्राम कुंडली बांगर, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. दोनों बोलेरो गाड़ी से कपड़े खरीदने ग्रेटर नोएडा आ रहे थे, तभी उनकी गाड़ी में डीजल खत्म हो गया. इसके बाद दोनों भाई सड़क किनारे बोलेरो खड़ी कर डीजल डाल रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

डॉक्टर ने कार से दो भाइयों को कुचला

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जांच में सामने आया कि आरोपी ड्राइवर एक डॉक्टर है, जो की ग्रेटर नोएडा के के एक निजी हॉस्पिटल में कार्यरत है. प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि आरोपी हादसे के वक्त शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में कार चला रहा था. हादसे के बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मृतकों के गांव में पसरा मातम

आरोपी के कब्जे से होंडा सिटी कार भी बरामद कर ली गई है. मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ धाराएं और सख्त की जा सकती हैं. दो सगे भाइयों की एक साथ मौत से कुंडली बांगर गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जल्दबाजी में आरोपी को गिरफ्तार कर केवल खानापूर्ति की है. आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उनका कहना है कि आरोपी एक जिम्मेदार पेशे से जुड़ा होने के बावजूद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. जिसकी कीमत दो भाइयों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.