Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव

गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक साथ 12 ठिकानों पर मारा गया छापा

33

धनबाद: जिले में प्रिंस खान के गुर्गे, उसे आर्थिक व अन्य प्रकार से सहयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर, पांडरपाला, भूली समेत एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई. जहां कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के ठिकानों पर छापेमारी की गई.

इन कारोबारियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी

पांडरपाला स्थित भट्ठा मोहल्ला इलाके में जमीन कारोबारी मो कैश के आवास पर छापेमारी की गई. वहीं, पांडरपाला क्षेत्र में फल कारोबारी वसीम के घर पर भी पुलिस ने दबिश दी. साथ ही वासेपुर के आरा मोड़ स्थित उसकी फल दुकान की भी तलाशी ली गई. इसके अलावा वासेपुर के गुलजारबाग इलाके में बाबू खान के घर पर भी पुलिस की टीम पहुंची.

हिरासत में लिए गए दो कारोबारी

इस कार्रवाई के दौरान जानवरों के कारोबार से जुड़े नदीम खान और शाहरुख को पुलिस हिरासत में लेने की सूचना है. तलाशी के दौरान नकदी भी बरामद होने की बात सामने आई है. हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है. एसएसपी ने साफ संकेत दिया है कि प्रिंस खान को मदद देने वाले सफेदपोश लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रिंस खान के गिरोह को खत्म करने की तैयारी

पुलिस की यह कार्रवाई प्रिंस खान के संगठित गिरोह को खत्म करने और उसके गुर्गों को जेल भेजने के लिए की गई. इस छापेमारी का नेतृत्व सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस व सुरक्षा बल शामिल थे. इसके साथ ही सभी डीएसपी भी मौके पर मौजूद थे.

इधर, मामले को लेकर एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि प्रिंस खान के गुर्गों और उसके गैंग में शामिल हुए अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर, भूली और पांडरपाला समेत कुल 12 ठिकानों पर छापेमारी की गई. पुलिस की कुल 12 टीम छापेमारी में मौजूद थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.