Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

कोयले के अवैध भंडारण पर एक्शन, एमसीबी की पोंडी थाना पुलिस चलाया तस्करों के खिलाफ अभियान

29

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: पोंडी थाना क्षेत्र के चिता झोर गांव में एक किसान की सतर्कता से पुलिस ने करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया है. कोयला तस्करों द्वारा खेत में छिपाकर रखे गए इस कोयले को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पोंडी पुलिस ने कोयला तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई कोयले का अवैध भंडारण करता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कोयले के अवैध भंडारण पर एक्शन

पोंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिता झोर पोंडी में निवासी सोन साय पण्डो के खेत में अज्ञात कोयला तस्करों द्वारा बड़ी मात्रा में कोयला छिपाकर रखा गया था. जब सोन साय पण्डो ने अपने खेत में रखे कोयले को देखा, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पोंडी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कोयले की जांच-पड़ताल की. जांच के दौरान पाया गया कि खेत में लगभग 10 टन से ज्यादा कोयला अवैध रूप से संग्रहित किया गया था. पुलिस ने कोयले को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया है.

ग्रामीणों ने लगाया आरोप

ग्रामीणों ने कोयला तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, इस तरह की कार्रवाई आगे भी होती रहनी चाहिए. गांव वालो का कहना था कि अवैध कोयल के कारोबार के चलते इलाके में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. आम लोगों को भी इससे परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि इलाके में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए इस तरह के कारोबार को बंद करना जरुरी है. आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को यहां जुटने न दिया जाए इसका ख्याल पुलिस को रखना चाहिए.

सूचना मिली थी कि चिता झोर पोंडी, वार्ड क्रमांक एक में सोन साय पण्डो के खेत में अवैध रूप से कोयला रखा हुआ है. सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई. जांच में कोयला अवैध पाया गया, जिस पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए कोयले को जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है: जवाहरलाल गायकवाड़, थाना प्रभारी पोंडी

तस्करों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने कोयला तस्करी के खिलाफ मुहिम शुरू की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे कोयला तस्करी की सूचना पुलिस को दें। पुलिस कोयला तस्करों पर सख्त कार्रवाई करेगी.

कोरिया जिले में बड़े पैमाने पर कोल खदानें हैं जिनसे भारी मात्रा में कोयला हर दिन निकलता है. कई कोल खदानें ऐसी भी हैं जहां पर खनन सुरक्षा के लिहाज से बंद है, लेकिन वहां भी चोरी छिपे खनन का काम किया जाता है. कई बार चोरी छिपे खनन कर कोयला तस्कर इस तरह से कोयले का अवैध भंडारण करते हैं. फिर उस कोयले को ऊंचे दामों पर बेच देते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.