Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

आतिशी मामले पर बोले Tarun Chugh- हमारी रक्षा के लिए शहादत देने वाले गुरुओं का अपमान करने वालों को ही बचा रही आम आदमी पार्टी

5

आतिशी विवाद को लेकर राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। जालंधर में एफआईआर दर्ज होने के बाद एक के बाद एक राजनीतिक नेता लाइव आकर इसकी निंदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा महासचिव तरुण चुघ का कड़ा बयान सामने आया है। तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी गुरुओं का अपमान करने वालों को बचाने की शरणस्थली बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार, पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर गुरु साहिबानों का अपमान करने वाली आतिशी को बचाने के लिए झूठी FIR दर्ज करवा रही है।

चुघ ने कहा कि विधानसभा की हर कार्यवाही का वीडियो रिकॉर्ड होता है और वह विधानसभा की आधिकारिक कार्यवाही का हिस्सा होता है। उन्होंने दावा किया कि खुद विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने स्वीकार किया है कि वीडियो उनके पास मौजूद हैं, जिनमें आतिशी द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

भाजपा महासचिव ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सच्चाई को दबाने की कोशिश कर रही है और पूरे मामले में राजनीतिक ड्रामा रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुओं का अपमान करने वालों का बचाव किया जा रहा है और आतिशी को बचाने के लिए झूठी FIR दर्ज की जा रही है। तरुण चुघ ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी पहले दिल्ली में झूठ बोलती थी और अब पंजाब में भी वही रवैया अपना रही है। FIR का डर दिखाकर सच्चाई को दबाने और गुरुओं के अपमान के खिलाफ उठ रही आवाजों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

चुघ ने मांग की कि इस मामले में तुरंत जिम्मेदारी तय करते हुए आतिशी और मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफा लिया जाए तथा दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। उन्हेंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार सिखों की आस्था का अपमान कर रही है और सिख गुरुओं के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। अगर सिख न होते तो आज हिन्दुस्तान में न हिन्दू होते और न ही सिख होते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.