Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सावधान! ‘एक दिन में 85,000’ वाला मैसेज है फर्जी, पीआईबी (PIB) ने बताया इस निवेश स्कीम का काला सच

19

सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से ऐसे विज्ञापन और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सिर्फ एक दिन में 85 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है. वीडियो में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम और चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे लोग आसानी से इन झूठे दावों पर भरोसा कर रहे हैं. लेकिन अब सरकार ने इस पूरे मामले पर साफ-साफ सच सामने रख दिया है.

सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने बताया है कि फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रहे ये स्पॉन्सर्ड विज्ञापन पूरी तरह से फर्जी हैं. इनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के AI से बनाए गए और डिजिटल तरीके से बदले गए वीडियो का इस्तेमाल किया गया है. इन वीडियो के जरिए यह झूठ फैलाया जा रहा है कि सरकार या वित्त मंत्री किसी खास निवेश स्कीम को प्रमोट कर रही हैं, जिसमें भारी मुनाफे का दावा किया जाता है. PIB ने साफ किया कि ऐसी किसी भी स्कीम से सरकार या वित्त मंत्री का कोई लेना-देना नहीं है.

न सरकार, न वित्त मंत्री किसी ने नहीं दी मंजूरी

सरकार ने दो टूक कहा है कि न तो वित्त मंत्री ने और न ही केंद्र सरकार ने किसी भी ऐसे निवेश प्लान को मंजूरी दी है, जिसमें कम समय में लाखों रुपये कमाने के दावे किए जा रहे हों. PIB का कहना है कि लोग किसी भी निवेश से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें. खासकर अगर कोई स्कीम कम पैसे में बड़ा मुनाफा या एक दिन में हजारों कमाई जैसे वादे करे, तो बेहद सतर्क हो जाना चाहिए.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे फर्जी दावे

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया हो. कुछ दिन पहले ही ऐसे वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें दावा किया गया था कि सिर्फ 22 हजार रुपये निवेश करने पर महीने में 10 लाख रुपये कमाए जा सकते हैं. इन वीडियो में भी वित्त मंत्री और पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास के नकली वीडियो इस्तेमाल किए गए थे. सरकार ने उस दावे को भी पूरी तरह झूठा करार दिया था.

जनता को सरकार की सख्त चेतावनी

PIB Fact Check ने लोगों को चेतावनी दी है कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें. सोशल मीडिया के विज्ञापनों पर आंख बंद कर भरोसा न करें. किसी भी अनजान प्लेटफॉर्म पर बैंक डिटेल्स, OTP या पर्सनल जानकारी शेयर न करें. अगर कोई ऐसा फर्जी विज्ञापन या वीडियो दिखे, तो उसे तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.