Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

‘मुंबई की बर्बादी’ बनाम ‘मुंबई का अभिमान’: होर्डिंग वॉर में उलझा 25 साल का हिसाब-किताब

32

BMC चुनाव को लेकर वैसे तो कई राजनीतिक दल मैदान में हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर जो मुख्य मुकाबला दिखाई दे रहा है, वो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) यानी यूबीटी के बीच ही नजर आ रहा है. इसका नजारा इन दिनों मुंबई की सड़कों पर साफतौर पर देखने को मिल रहा है.

खासकर मराठी बहुल इलाकों में बीजेपी और यूबीटी के बीच होर्डिंग वॉर तेज हो गई है. दादर, माहिम, माटुंगा, वर्ली, गोरेगांव, अंधेरी, मालाड, विक्रोली, कंजूरमार्ग, भांडुप, घाटकोपर सहित पूरी मुंबई में दोनों दलों ने बड़े पैमाने पर पेड होर्डिंग्स लगाई हैं.

बीजेपी ने लोगों से क्या अपील की?

बीजेपी की ओर से लगाए गए होर्डिंग्स में मुंबई की जनता से अपील की जा रही है कि पिछले 25 वर्षों में उन्होंने यानी शिवसेना (उद्धव ठाकरे की पार्टी) ने मुंबईकरों को ठगा है. होर्डिंग्स में लिखा है कि अब उनके झांसे में न आइए, विकास करने वाले बीजेपी गठबंधन को ही वोट दीजिए.

वहीं, बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए यूबीटी ने भी उन्हीं स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए हैं. यूबीटी के होर्डिंग्स में दावा किया जा रहा है कि पिछले 25 वर्षों में बीएमसी की सत्ता में रहते हुए उनकी पार्टी ने मुंबई को बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर दिया. इनमें कोस्टल रोड, आधुनिक स्कूल, आधुनिक अस्पताल, 500 वर्गफुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स माफी, रोजगार के अवसर और गरीबों को सरकारी आवास उपलब्ध कराने जैसे कार्यों का उल्लेख किया गया है.

कांग्रेस और शिंदे गुट गायब

इस होर्डिंग वॉर की एक बड़ी और दिलचस्प बात यह है कि इसमें न तो कांग्रेस कहीं नजर आ रही है और न ही शिंदे गुट की शिवसेना. इसके अलावा दोनों एनसीपी, आरपीआई, समाजवादी पार्टी और एमआईएम की भी गिनती की होर्डिंग्स तक दिखाई नहीं दे रही हैं. इसके उलट, मुंबई भर में बीजेपी और यूबीटी की होर्डिंग्स की भरमार नजर आ रही है. कुल मिलाकर, बीएमसी चुनाव की लड़ाई अब सड़कों पर पोस्टरों और होर्डिंग्स के जरिए बीजेपी बनाम यूबीटी के सीधे मुकाबले में तब्दील होती दिख रही है.

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा, जबकि वोटों की गिनती 16 जनवरी को की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.