Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो... Chhatarpur Viral Video Action: क्लास में सोने और ताश खेलने पर गिरी गाज; छतरपुर जिला प्रशासन ने 3 शिक... Indore MP Congress News: राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला; जिला स्तर पर उठेगा... BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ...

तरनतारन में पुलिस व बदमाशों में Encounter, दोनों तरफ से चली ताबड़तोड़ गोलियां

21

तरनतारन : तरनतारन में पुलिस व बदमाशों में एनकाउंटर की खबर सामने आई है। फतेहाबाद के पास तरनतारन पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण एनकाउंटर हुआ। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 आरोपी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल सवार 2 संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

घायल आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2 पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस बारे में SSP सुरिंदर लांबा ने कहा कि दोनों आरोपी जबरन वसूली के मामलों में शामिल हैं। मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.