Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खराब मौसम के बावजूद 99.2% यात्रियों के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

4

जालंधर : कड़ाके की ठंड, बारिश और कम दृश्यता भी आदमपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। 3 जनवरी को आदमपुर एयरपोर्ट ने अपनी कुल यात्री क्षमता का 99.2 प्रतिशत उपयोग दर्ज कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

एयरपोर्ट निदेशक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस दिन आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई और हिंडन के लिए संचालित दोनों उड़ानों में लगभग पूर्ण यात्री क्षमता रही। आदमपुर से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एयरबस ए-320 विमान का संचालन किया गया, जिसकी कुल क्षमता 188 यात्रियों की है। इस फ्लाइट में 187 यात्रियों ने यात्रा की।

वहीं, स्टार एयरलाइंस द्वारा आदमपुर से हिंडन के लिए संचालित फ्लाइट में एंब्रायर ई-175 विमान का उपयोग किया गया, जिसकी क्षमता 88 यात्रियों की है। इस उड़ान में 87 यात्रियों ने सफर किया। इस प्रकार कुल 276 यात्री क्षमता के मुकाबले 274 यात्रियों ने यात्रा की, जो कुल क्षमता का 99.2 प्रतिशत है। खराब मौसम के चलते इंडिगो की फ्लाइट लगभग 17 मिनट की देरी से रवाना हुई, जबकि स्टार एयरलाइंस की फ्लाइट निर्धारित समय पर संचालित की गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने इसे आदमपुर एयरपोर्ट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह यात्रियों के बढ़ते विश्वास और क्षेत्र में हवाई सेवाओं की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.