Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

झारखंड में रात में ठंड और दिन में राहत, लातेहार में पारा सबसे कम, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट

17

रांचीः मौसम केंद्र, रांची की ओर से 4 जनवरी 2026 को सुबह 8:30 बजे जारी मौसम अपडेट के अनुसार झारखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकांश जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई है. राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है. न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा होने की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है.

न्यूनतम तापमान में इजाफा से थोड़ी राहत

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और न्यूनतम 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बोकारो थर्मल में दिन का तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

लातेहार में सबसे कम 6.3 डिग्री तापमान

पलामू प्रमंडल के डाल्टनगंज में ठंड का असर अपेक्षाकृत अधिक दिखा. यहां अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं कोल्हान क्षेत्र के चाईबासा में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हुई. सबसे कम तापमान लातेहार में 6.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री रहा है. यहां दिन में भी सिहरन महसूस हो रही है. इसके अलावा लोहरदगा में 8.4 डिग्री, खूंटी में 8.7 डिग्री और गुमला में 9.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है. पूरे राज्य में सिर्फ यह तीन जिले हैं, जहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है.

Jharkhand Weather

शीतलहर से राहत, कल 15 जिलों में कोहरा

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार राज्य में कहीं भी शीतलहर की स्थिति नहीं है. कोहरे की बात करें तो रांची और जमशेदपुर में विजिबिलिटी सामान्य रही, जबकि देवघर में सुबह के समय करीब 700 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गई, जिससे हल्की धुंध का संकेत मिलता है. मौसम केंद्र के मुताबिक 5 जनवरी को राज्य के 15 जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा रहने की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, चतरा, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिला शामिल है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों तक झारखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रातें ठंडी बनी रहेंगी. सुबह और देर रात ठंड से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.