Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में चमके युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी: श्रीलंका-ए के... काहिरा के बाहरी रिंग रोड पर ईंधन टैंकर पलटने से हुआ भीषण हादसा: आग की चपेट में आने से 31 लोगों की मौ... सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियों में: 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस... दुनियाभर में छाए बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम 'GTA 6' का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है: पीसी यूजर्स के लिए ... नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में तूफानी तेजी जारी: ₹2,400 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा भाव... 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह बनाए गए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के नए अध्यक्ष संविधान दिवस के मौके पर अखिलेश यादव ने जारी किया 'पीडीए का प्रणपत्र': मंच पर आजम खान और अवधेश प्रसाद... पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर चर्चा तेज: भारत में बैन ... हिंदू धर्म में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों का विशेष महत्व: दांपत्य जी... दिल्ली में बीजेपी द्वारा आयोजित 'संविधान गौरव दिवस' सेमिनार में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह: बोले—...

IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर संग्राम: TMC प्रवक्ता का बड़ा बयान— ‘शाहरुख नहीं, असली दोषी BCCI है

39

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 नहीं खेलेंगे. कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने केकेआर को मुस्तफिजुर को रिलीज करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद KKR की तरफ से ये फैसला लिया गया.इस बीच टीएमसी के प्रवक्ता और पार्टी उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार का बयान सामने आया है.

जयप्रकाश मजूमदार ने बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल में चयन के मामले में बीसीसीआई को दोषी ठहराया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आईपीएल नीलामी के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ियों को क्यों रखा गया? पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरह उन पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया गया?.

‘तो वो शाहरुख खान को दोषी ठहराते हैं…’

टीएमसी के प्रवक्ता ने आगे कहा कि बीसीसीआई बीजेपी और जय शाह द्वारा संचालित है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को दोषी ठहराया जाना चाहिए तो वह जय शाह ही हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम टी20 क्रिकेट खेलने बांग्लादेश क्यों जा रही है?. बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी पाखंडी पार्टी है. जब उनके पास दोष देने के लिए कोई नहीं होता, तो वो शाहरुख खान को दोषी ठहराते हैं.

हिंदू संगठनों ने की मुस्तफिजुर को बाहर करने की मांग

दरअसल बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बाद भारत में कई हिंदू संगठनों ने मुस्तफिजुर को आगामी आईपीएल सीजन में न खेलने और केकेआर टीम से बाहर करने की मांग की थी. संगठनों ने मुस्तफिजुर को खरीदने के लिए केकेआर के मालिक शाहरुख खान पर निशाना साधा. बीजेपी और शिवसेना के कई नेताओं ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने देने पर सवाल खड़े किए थे. जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया. वहीं इस मामले में राजनीति भी गरमा गई.

केकेआर ने जारी किया बयान

विवाद को बढ़ता देख बीसीसीआई ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया. अब केकेआर ने इस निर्देश का पालन करते हुए मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज कर दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘केकेआरये पुष्टि करती है कि आईपीएल की नियामक संस्था के तौर पर बीसीसीआई/आईपीएल ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से पहले फ्रेंचाइजी को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया था.’

बयान में आगे कहा गया, ‘बीसीसीआई के निर्देशों के तहत सभी जरूरी प्रक्रियाओं और परामर्श के बादरिलीज करने का फैसला किया गया. बीसीसीआई ने आईपीएल नियमों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल करने की अनुमति दी है.इस बारे में आगे की जानकारी समय पर साझा की जाएगी.’

केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था

केकेआर ने पिछले महीने हुई नीलामी के दौरानबाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के साथ उसकीकड़ी बोली लगी थी. 30 साल के तेज गेंदबाज के लिए यह आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा सौदा साबित हुआ था. रहमान को टीम में रखने के कारण केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.