Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड...

उत्तराखंड की राजनीति में उबाल: मंत्री रेखा आर्य के पति के बयान पर छिड़ा ‘राज्य बनाम राज्य’ का विवाद

25

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति गरमाती नजर आ रही है. विपक्ष लगातार सत्ताधारी पार्टी को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है, और इसी कड़ी में अब एक बयान ने उत्तराखंड की राजनीति में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. इस मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और सड़क पर उतर गई हैं. महिला कांग्रेस ने मंत्री के आवास का घेराव किया और पति के बयान के लिए उनसे माफी की मांग की.

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक वायरल बयान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गिरधारी लाल साहू द्वारा ‘बिहार से 2025 हजार रुपए में महिलाएं लाने’ जैसे कथन ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.

कांग्रेस ने बयान को महिला विरोधी सोच बताया

कांग्रेस ने इस बयान को सीधे तौर पर महिलाओं के अपमान से जोड़ते हुए इसे बेहद आपत्तिजनक करार दिया है. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि गिरधारी लाल साहू को महिलाओं और बच्चियों से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए.

साथ ही महिला कांग्रेस ने मांग की है कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय इस पूरे मामले का संज्ञान ले और गिरधारी लाल साहू के खिलाफ स्पष्ट और कठोर कार्रवाई करे, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मंत्री रेखा आर्य के आवास का घेराव

वहीं प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के यमुना कॉलोनी आवास का घेराव किया और कानूनी कारवाई के लिए देहरादून के डालनवाला कोतवाली में गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्रथम सूचना भी दर्ज करवाई है.

वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने भी इस पूरे विवाद पर अपना पक्ष सामने रखा है. भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि गिरधारी लाल साहू के बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. पार्टी ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करती है. उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित व्यक्ति द्वारा माफी मांगी जा चुकी है, ऐसे में इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल देना उचित नहीं है.

क्या माफी तक सीमित रहेगा यह मुद्दा?

बहरहाल चुनावी माहौल में यह बयान अब सिर्फ एक विवाद नहीं, बल्कि महिला सम्मान बनाम राजनीतिक जवाबदेही का मुद्दा बनता जा रहा है. सवाल यही है कि क्या यह मामला माफी तक सीमित रहेगा या विपक्ष इसे बड़ा राजनीतिक हथियार बनाकर आगे बढ़ेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.