Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब के इस जिले में जोरदार धमाका! 5 लोग गंभीर घायल

9

बटाला: बटाला के नजदीकी गांव अलोवाल में गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर फटने से हुए जोरदार धमाके में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल हैं, जिनमें पति-पत्नी और उनका बच्चा है, जबकि दो अन्य सगे भाई बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में झुलसे एक व्यक्ति ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है और काम पर जाने से पहले घर में चावल बना रहा था। इसी दौरान अचानक गैस लीक होने लगी और सिलेंडर में आग लग गई। आग देखकर उसने सिलेंडर को उठाकर बाहर खुले स्थान में फेंक दिया, तभी सिलेंडर फट गया और जोरदार धमाका हो गया।

धमाके के साथ ही आसपास मौजूद 5 लोग आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बटाला लाया गया। इस मौके पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अमृतसर रेफर किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.