Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

हांसी को मिला पहला डीसी, इस IAS अधिकारी को मिली जिम्मेदारी, 22 दिसंबर को बना था 23वां नया जिला

6

चंडीगढ़ : हरियाणा के नए बने 23वें जिले हांसी में प्रशासनिक ढांचा तैयार होता दिखने लगा है। राज्य सरकार ने 2016 बैच के IAS अधिकारी राहुल नरवाल को हांसी का पहला उपायुक्त (DC) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जिले में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। राहुल नरवाल इससे पहले ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव और कॉनफेड के प्रबंध निदेशक पद पर जिम्मेदारी निभा रहे थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 16 दिसंबर को हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद 22 दिसंबर को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना में हिसार जिले की सीमाओं में संशोधन करते हुए हांसी और नारनौंद उपमंडलों को मिलाकर हांसी जिला गठित करने का आदेश जारी किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.