Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल... मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी है... जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों ... जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली... विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष...

Haryana के Gangsters की नहीं चलेगी भाईगिरी, जेल में अब टॉयलेट साफ करेंगे गैंगस्टर, नए आदेश जारी

44

चंडीगढ़ : हरियाणा की जेलों में बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। गैंग्स्टरों को अब अन्य कैदियों को तरह मेंटीनेंस, क्लीनेंस तथा डीजी जेल आलोक सैनीटेशन का राय। इंटरवेट काम करने के लिए दिया जाने लगा है। इसे प्रदेश की सभी जेलों में लागू कर दिया गया है।

जेलों में बंद गैंगस्टर अब सफाई कार्य कर रहे हैं। गैंग्स्टरों से जेल परिसर, बैरक तथा शौचालयों में सफाई कार्य करवाया जा रहा है। अब गैंग्स्टरों का भी अन्य कैदियों को तरह डयूटी चार्ट लागू कर दिया गया है। यह जानकारी हरियाणा के डीजी जेल आलोक राय ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में दी। आलोक राय 31 दिसंबर को सेत्रानिवृत हो रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने विभाग की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि प्रदेश की जेलों से भाई कल्चर को खत्म कर सभी कैदियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी कैदी किसी बड़े गैंग्स्टर को डयूटी को पूरी नहीं करेगा। प्रदेश की सभी जेलों में गैंस्टरों को कैदियो वाली वर्दी पहनने के लिए बाध्य किया गया है।

पहले गैंग्स्टर जब पेशी पर जाते थे पीछे से गीत बजते थे और रौल बनाई जाती थी। अब इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया गया हैं। 81 फीसदी मामलों में गैंग्स्टरों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी करवाई गई है। आलोक राय ने बताया कि दो से तीन कुख्यात गैंग्स्टरों को जेल में बनी छह बाई छह की चक्की में एक साथ रखा जा रहा है। जेलों में रुतबा खत्म करने के लिए प्रदेश भर में 52 गैंग्स्टरों की जेल ट्रांसफर की गई है। जेल ट्रांसफर की शुरूआत में प्रदेश के उच्च अधिकारियों ने तीन स्तर पर इसको चेक किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.