इंदौर के भागीरथपुरा में ‘नहर’ जैसा पानी पीकर 100 से ज्यादा बीमार, गली-गली में बिछी हैं उल्टियों की कतारें!
इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हाहाकार मच गया, जब एक-एक कर 100 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद बीमार पड़ गए। इन लोगों में दो साल के बच्चे से लेकर 80 साल की बुजुर्ग महिला तक शामिल हैं।
एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने के बाद जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने की कोशिश की।
लोग अस्पतालों की तरफ भागे
मेडिकल टीमें पूरे दिन क्षेत्र में मुस्तैद रहीं। 50 से ज्यादा लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बावजूद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो लोग अस्पतालों की तरफ भागे। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
पानी में आ रही थी केमिकल और पेट्रोल की बदबू
लोगों का कहना है कि तीन-चार दिन पहले भागीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा लाइन से जो पानी वितरित हुआ था उसमें केमिकल और पेट्रोल की बदबू आ रही थी। उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संभवत: इसी दूषित पानी को पीने से उनकी तबीयत बिगड़ी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.