Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पाकुड़ में रेलवे इंजीनियर के सरकारी आवास में लाखो की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

28

पाकुड़: जिले में चोरी की घटनाएं घटने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं. चोरी की घटना पर लगाम लगाने में पुलिस लगातार नकाम साबित हो रही है. रविवार की देर रात चोरों ने रेलवे कैंपस स्थित एक आवास में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने नगदी सहित जेवर और अन्य सामान पर हाथ साफ किया है. सूचना मिलते ही रेलवे सहित नगर थाने की पुलिस पहुंची और जांच कर रही है.

रेलवे के सहायक अभियंता राणा प्रताप यादव ने बताया कि रविवार की देर रात्रि को जब ड्यूटी से वो सरकारी आवास लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया. उन्होंने बताया कि आवास के अंदर जब प्रवेश किया तो अलमारी टूटी पाई, साथ ही सभी सामान बिखरा पड़ा था. सहायक अभियंता ने बताया कि चोर 25 हजार रुपया नगद, एक सोने की चेन के अलावा पायल, अंगूठी के साथ अन्य सामान ले गए हैं.

पुलिस जांच में जुटी

सहायक अभियंता ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची. नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार भी दलबल के साथ पहुंचे और आसपास लोगों से पूछताछ की. लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर शहरी क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है. साथ ही पुलिस की गश्ती पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं.

घटना को लेकर जीआरपी प्रभारी प्रीतम कुमार ने बताया कि सरकारी क्वाटर में चोरी की घटना घटी है और मिली सूचना पर जांच करने पहुंचे थे. लेकिन क्वाटर एरिया नगर थाना क्षेत्र में रहने के कारण नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी गई है. वहीं नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि जांच की गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि सहायक अभियंता के तरफ से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है. थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.