Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...

भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे शिरकत, डिप्टी सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

3

कबीरधाम : नए वर्ष के पहले दिन कबीरधाम जिले को एक बड़ी पर्यटन सौगात मिलने जा रही है. 01 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे.यह महत्वाकांक्षी परियोजना स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत विकसित की जाएगी.जिसकी कुल लागत लगभग 146 करोड़ रुपये होगी.

भोरमदेव मंदिर समेत दूसरे स्थलों का होगा कायाकल्प

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से यह पर्यटन कॉरिडोर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक महत्व वाले स्थलों को एक सूत्र में जोड़ेगा. इस कॉरिडोर के तहत बाबा भोरमदेव मंदिर परिसर से लेकर मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा एवं सरोदा जलाशय तक पर्यटन विकास कार्य किए जाएंगे. परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे

भूमिपूजन की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश

भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भोरमदेव पहुंचे. उन्होंने बाबा भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. इसके बाद भोरमदेव परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा के भीतर पूरी हो.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पंडाल, यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और सुरक्षित रखने के निर्देश दिए. उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मंच एवं बैठक व्यवस्था के कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा, वहीं अन्य विभागों को भी आयोजन से संबंधित दायित्व सौंपे. उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़ी संख्या में जनसमुदाय की संभावित उपस्थिति को देखते हुए व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.