Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dumka Police Investigation: कोलकाता गए थे व्यवसायी, घर के अंदर सो रहे थे परिजन और चोरों ने कर डाली ब... JRSU 2nd Convocation 2026: राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ रहे मौजूद, 5 मेधावी छात्रों को मिला ... Deoghar Police Action: देवघर में नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, 40 से अधिक आरोपी भेजे गए जेल Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प...

गरीब महिलाओं की जमा-पूंजी पर डाका! मुजफ्फरपुर में लोन का लालच देकर 400 महिलाओं से लूटे लाखों रुपये

34

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. हरगांव थाना क्षेत्र के अनिया कला स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर परिसर में रविवार सुबह एक नवविवाहित जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसी मंदिर में दोनों ने महज 22 दिन पहले सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की थी. अब उसी पवित्र स्थान पर पति-पत्नी ने एक ही रस्सी के फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

मृतकों की पहचान लहरपुर के बस्ती पुरवा निवासी खुशीराम (22) और उसकी पत्नी मोहिनी (19) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि खुशीराम और मोहिनी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. दोनों दूर के रिश्तेदार थे और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे, लेकिन शुरुआत में दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे. पारिवारिक विरोध के बावजूद, दोनों ने 6 दिसंबर को घर से निकलकर हरगांव के महामाई मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से प्रेम विवाह कर लिया था.

शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों परिवारों में तनाव और नाराजगी का माहौल रहा. हालांकि, पुलिस के अनुसार समय के साथ हालात सामान्य होने लगे थे और परिजन इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए थे. विवाह के बाद खुशीराम अपनी पत्नी मोहिनी के साथ लहरपुर स्थित अपने घर में ही परिवार के साथ रह रहा था. बाहर से सब कुछ सामान्य लग रहा था, ऐसे में अचानक उठाए गए इस आत्मघाती कदम ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.

एक ही रस्सी से लटके मिले दोनों के शव

रविवार तड़के जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए महामाई मंदिर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर हड़कंप मच गया. मंदिर परिसर में लगे एक पुराने पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे पति-पत्नी के शव लटके हुए थे. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और पूरे अनिया कला गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना हरगांव थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इंस्पेक्टर हरगांव बलवंत शाही ने बताया कि शवों को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है कि आखिर शादी के महज 22 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि नवविवाहित जोड़े ने यह खौफनाक कदम उठाया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह केवल आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे किसी तरह का मानसिक दबाव, पारिवारिक तनाव या अन्य कारण छिपे हैं. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण और समय का खुलासा हो सकेगा. इस घटना ने पूरे इलाके को शोक और कई अनसुलझे सवालों में डुबो दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.