Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा... नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा...

श्योपुर में ‘बुलडोजर कलेक्टर’ का खौफ: अवैध कॉलोनाइजरों के साम्राज्य पर चला प्रशासन का हथौड़ा

45

 श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति अब केवल सरकारी फाइलों की भाषा नहीं रही, बल्कि जमीन पर दिखने वाली ठोस कार्रवाई बन चुकी है। श्योपुर जिला इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है। जहां कलेक्टर अर्पित वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन की टीमों ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ऐसा अभियान चलाया है, जिसने वर्षों से जड़ें जमाए कॉलोनी माफिया की कमर तोड़ दी है।

शनिवार को श्योपुर, जैदा और जाटखेड़ा क्षेत्र में पांच अवैध कॉलोनियों पर एक साथ बुलडोजर कार्रवाई कर प्रशासन ने यह साफ कर दिया कि अब अवैध प्लॉटिंग, बिना अनुमति कॉलोनी विकास और शासकीय भूमि के व्यवसायिक उपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.