Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव: आपस में भिड़ीं तीन कारें, दो बनीं आग का गोला

26

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जेवर से नोएडा की ओर जा रही तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. लेकिन गाड़ियों में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. घटना के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाए जाने तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं. इस हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

ट्रैफिक को किया गया सुचारू

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया, जिसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुचारू कराया गया. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और आपसी टक्कर मानी जा रही है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

आए दिन हो रहे ऐसे हादसे

यमुना एक्सप्रेसवे पर आए दिन हो रहे ऐसे हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.