Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ... Maharashtra Farmer News: पुणे में किसान ने दिवंगत बैल 'शाहिर' की मूर्ति स्थापित कर पेश की अनूठी मिसा... Simhastha 2028 Ujjain: मंदिर से मस्जिद तक, सिंहस्थ के लिए उज्जैन में बन रही आम सहमति, विकास और आस्था...

इंदौर में बीईओ कार्यालय में 1.57 करोड़ का गबन, सरकारी राशि रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर

190

इंदौर। स्कूली शिक्षा विभाग के इंदौर ब्लाक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। यहां पदस्थ कर्मचारियों ने सरकारी योजनाओं के तहत आने वाली राशि को अपने परिचितों और रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर कराया और बाद में उसे निकाल लिया।

इंदौर बीईओ कार्यालय में 1.57 करोड़ रुपये की राशि का गबन किया गया। यह गड़बड़ी वर्ष 2018 से 2025 के बीच की बताई जा रही है। इंदौर विकासखंड कार्यालय से अनुदान, छात्रवृत्त और जीपीएफ मद में प्राप्त होने वाली राशि का दुरुपयोग किया गया।

कैसे खुला मामला

इस मामले का राजफाश भोपाल स्थित आइटी सेल ने किया, जहां खातों में संदिग्ध लेन-देन पकड़ा गया। इसके बाद जांच के लिए मामला कलेक्टर कार्यालय को भेजा गया। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार कहना है कि जिस अवधि में यह गबन हुआ, उस दौरान कुछ समय के लिए वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) शांता स्वामी इंदौर विकासखंड अधिकारी के पद पर भी पदस्थ रही थीं। इसके बावजूद इस वित्तीय अनियमितता को समय रहते नहीं पकड़ा जा सका।

अधिकारियों का क्या कहना है

जिला पंचायत सीईओ जैन का कहना है कि जानकारी एकत्र की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कलेक्ट्रेट कार्यालय में इसी तरह के गबन का मामला सामने आ चुका है। यहां ट्रेजरी विभाग के कर्मचारी ने अपने रिश्तेदारों के खाते में राशि डाली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.