Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Border Security: अमृतसर-जालंधर बॉर्डर पर पुलिस और BSF का महा-सर्च ऑपरेशन, संदिग्धों पर पैनी न... Sirsa News: चौटाला गांव के चर्चित पवन हत्याकांड में फैसला, दोषी जीतराम को उम्रकैद की सजा Ambala News: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पटवारी का शव, मानसिक तनाव की आशंका Rewari Crime News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद खुला राज, 1000 पंखों के पीछे छिपी मिली 276 पेट... Ambala Road Accident: कालका चौक पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत; 10 से ज्यादा यात्री ... Faridabad News: सेक्टर-8 में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- सीवर की जहरीली गैस से ... Faridabad Crime News: फतेहपुर तगा में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैत... Yamunanagar Crime News: पुलिस अधिकारी के फर्जी दस्तावेजों पर खोली फर्म, 18 साल बाद बैंक खाता फ्रीज ह... पाकिस्तान कश्मीर भूलकर PoK वापस करने पर विचार करे: कैबिनेट मंत्री अनिल विज की खरी-खरी Sonipat Crime News: रहमाणा में पति ने कस्सी से काटकर की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात ...

Ludhiana में दूध-डेयरी के 40% सैंपल फेल, 12% अनसेफ, FSSAI का सख्त अभियान शुरू

31

लुधियाना:  एक बार फिर जिले में दूध और दूध से बने उत्पादों की व्यापक सैंपलिंग शुरू करने की तैयारी की जा रही है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने इसके लिए एक विशेष योजना तैयार की है। इस अभियान के तहत उन जिलों पर खास नजर रखी जाएगी, जहां सबसे ज्यादा दूध और दूध उत्पादों के सैंपल फेल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, पंजाब में सबसे ज्यादा खराब सैंपल लुधियाना जिले से सामने आए हैं। यहां करीब 40 प्रतिशत दूध और दूध से बने उत्पादों के सैंपल फेल पाए गए, जिनमें से लगभग 12 प्रतिशत सैंपल खाने के लिए असुरक्षित (अनसेफ) घोषित किए गए। इसी तरह की स्थिति कई अन्य राज्यों में भी सामने आई है। FSSAI ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि दूध, पनीर, खोया और घी सहित दूध से बने उत्पादों की सघन जांच की जाए। यह अभियान FSS अधिनियम 2006 की धारा 16(5) के तहत चलाया जाएगा। हाल के दिनों में मिलावटी पनीर और खोया की बिक्री की शिकायतें मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लुधियाना जैसे जिलों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही लोगों को मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के नुकसान के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। घी की सैंपलिंग पर भी खास ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि महंगे दामों पर घटिया घी बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। योजना के तहत लाइसेंस प्राप्त और बिना लाइसेंस वाले सभी डेयरी उत्पाद बनाने और बेचने वालों की जांच की जाएगी। जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर इंटर-डिस्ट्रिक्ट टीमें भी तैनात की जाएंगी और सैंपलिंग की रिपोर्ट नियमित रूप से FSSAI और राज्य मुख्यालय को भेजी जाएगी। इस अभियान का मकसद लोगों को सुरक्षित और शुद्ध दूध व दूध से बने उत्पाद उपलब्ध कराना और मिलावटखोरों पर सख्ती करना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.