Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

धनबाद में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

2

धनबाद:झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी दो नंबर में शुक्रवार को नाले से 42 वर्षीय संतोष शर्मा का शव बरामद हुआ है. संतोष स्थानीय डुमरी मोड़ पर एसटीडी बूथ और फोटो फ्रेमिंग की दुकान चलाता था. शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

गुरुवार रात 8 बजे पत्नी से हुई थी बात

मृतक की पत्नी और आसपास के लोगों के मुताबिक संतोष शर्मा ने गुरुवार रात 8 बजे अपनी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत की थी.उसने फोन पर कहा था कि खाना तैयार रखना, जल्द ही वापस घर लौट आएगा. पत्नी रात भर इंतजार करती रही, लेकिन वह घर नहीं लौटा.अगले दिन शुक्रवार की सुबह संतोष शर्मा का शव नाले में पड़ा मिला.

स्थानीय लोगों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिलने से परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है. वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो स्थानीय युवकों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है. स्थानीय महिला रंजू देवी ने कहा कि संतोष शर्मा का व्यवहार काफी अच्छा था. किसी से उसका कोई भी विवाद नहीं था. सुबह नाले में एक शव पड़ा मिला. उन्होंने संतोष शर्मा की हत्या की आशंका जताई है और पुलिस प्रशासन से घटना का जल्द से जल्द उद्भेदन करने की मांग की है.

मामले का जल्द खुलासा होगाः एसडीपीओ

वहीं, इस संबंध में सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. स्थानीय दो युवकों को संदेह के आधार पर थाना लाया गया है. दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. एसडीपीओ ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.