Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ... Gangrel Dam All 14 Gates Open: उफान पर गंगरेल बांध का मनोरम दृश्य देखने उमड़े लोग; प्रशासन ने जारी क... Janjgir News Today: पामगढ़ और बलौदा ब्लॉक में नशेड़ी शिक्षकों पर गाज; कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक...

जमशेदपुर NIT दीक्षांत समारोह के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई विद्यार्थियों को सौंपेंगी डिग्रियां, दो प्रतिष्ठित हस्तियों को मिलेगी मानद उपाधि

26

सरायकेला: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर का 15वां दीक्षांत समारोह आगामी 29 दिसंबर 2025 को संस्थान परिसर में बेहद भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा. इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी.

​संस्थान के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधार ने बताया कि इस साल कुल 1,114 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी. इनमें से 612 छात्र समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी सफलता का प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे. आंकड़ों के मुताबिक, स्नातक के 417, स्नातकोत्तर के 149 और 46 पीएचडी शोधार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी.

​विशिष्ट विभूतियों को मानद उपाधि

समारोह का मुख्य आकर्षण दो प्रतिष्ठित हस्तियों को दी जाने वाली मानद उपाधियां होगी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज को समाज और संस्कृति में उनके योगदान के लिए ‘डॉक्टर ऑफ लिटरेचर’ प्रदान किया जाएगा. वही, आरएसबी समूह के संस्थापक रवींद्र कुमार बेहरा को उद्योग एवं राष्ट्र निर्माण के लिए ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा.

​मेधावी छात्र स्वर्ण पदक से होंगे सम्मानित

शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एमएससी (भौतिकी) के कृष्णाशिष मंडल (9.64 CGPA) और बीटेक (विद्युत अभियांत्रिकी) के प्रियांशु राज (9.52 CGPA) को राष्ट्रपति के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त करने का गौरव हासिल होगा. इस गरिमामय समारोह में झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री समेत कई दिग्गज राजनेताओं और शिक्षाविदों की उपस्थिति अपेक्षित हैं.

दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विजन को भी प्रदर्शित करेगा: प्रोफेसर एमके सिन्हा, डीन, एनआईटी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.