Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सुर्खियों में शादी! पूर्व मंत्री की चौथी पत्नी का दावा 20 दिसंबर से गायब हैं दीपक जोशी?

25

भोपाल: पूर्व मंत्री दीपक जोशी अपने चौथे विवाह के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस मामले में एक नया मोड़ आया है, उनकी चौथी पत्नी पल्लवी जोशी का कहना है कि शादी के बाद 20 दिसंबर से दीपक जोशी लापता हैं. उनकी कोई खबर नहीं है.

पूर्व मंत्री दीपक जोशी की चौथी पत्नी पल्लवी ने चिंता जताते हुए कहा कि 20 दिसंबर से ही दीपक उनके संपर्क में नहीं हैं. पल्लवी का कहना है कि दीपक की पूर्व पत्नी नम्रता जोशी द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. नम्रता ने दीपक के घर पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है और वहीं रह रही हैं.

चौथी पत्नी का आरोप, नम्रता ने जबरन कब्जा रखा है दीपक जोशी का घर

इस पूरे मामले की शिकायत खुद दीपक जोशी ने देवास एसपी से भी की थी. शिकायत में उन्होंने पूर्व पत्नी पर आरोप लगाया था कि नम्रता जबरन उनके घर में घुस गईं, नौकरों के साथ अभद्र व्यवहार किया और घर पर अवैध रूप से कब्जा कर बैठ गईं. पल्लवी का कहना है कि नम्रता, दीपक की शादी के पहले से ही उनसे अलग अपने मायके में रह रही थीं. लेकिन 4 दिसंबर को दीपक और उनका विवाह होने के बाद अचानक नम्रता ने अचानक दीपक के घर में जबरन प्रवेश कर कब्जा कर लिया.

पल्लवी का कहना है कि इसके बाद से ही नम्रता दीपक को लगातार परेशान कर रही थीं. उन्होंने बताया कि दीपक जोशी ने पहले ही नम्रता से न्यायालय में तलाक का आवेदन दिया था, लेकिन अब तक इस मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका है. कानूनी रूप से नम्रता जोशी भी दीपक जोशी की पत्नी हैं. इन तमाम विवादों के बीच दीपक जोशी के अचानक लापता हो जाने से परिजन और करीबी लोग भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. ईटीवी भारत संवाददाता ने पूर्व मंत्री दीपक जोशी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.

पूर्व मंत्री दीपक जोशी की चौथी पत्नी हैं पल्लवी जोशी

पल्लवी जोशी ने कहा, “मेरी बहुत दिनों से दीपक जोशी से बात नहीं हुई. 20 तारीख के बाद से मेरी बात नहीं हो पाई है. नम्रता जब से घर में आई हैं तब से दीपक जी गायब हैं, मुझे लगता है कि उनका ही दबाव है. नम्रता जोशी 2 जनवरी 2025 से अपने मायके में ही रह रही थीं. दीपक जी ने उनसे परेशान होकर तलाक का केस भी लगाया है. 4 दिसंबर को मेरी शादी होने के बाद से ही नम्रता जोशी जबरदस्ती घर में घुसकर रह रही हैं. अभी मैंने कोई कंप्लेंट नहीं की है. मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. अगर दो-तीन दिन में दीपक नहीं मिलते हैं तो फिर मैं वरिष्ठ अधिकारियों से बात करूंगी. मुझे अभी एक सूचना मिली है कि दीपक जोशी उदयपुर या खाटू श्याम जी के यहां गए हैं लेकिन मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.