Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

इंटरस्टेट देह व्यापार : फ्लाइट से आती थीं युवतियां, होटल से सेट होते थे ग्राहक, तीन पर मामला दर्ज

24

दुर्ग : दुर्ग पुलिस से इंटरस्टेट देह व्यापार गैंग का पर्दाफाश किया है. गिरोह के तार उत्तरप्रदेश और गुजरात से जुड़े हैं. बीते दिनों जुनवानी के होटल क्राउड में दो युवतियों को हिरासत में लिया गया.इन युवतियों को गुजरात और लखनऊ से बुलाया गया था. दोनों युवतियों से जब भिलाई आने की वजह पुलिस ने पूछा तो दोनों युवतियां जवाब देने के बजाय उल्टा बहसबाजी करने लगी.वहीं जिस होटल में दोनों युवतियां ठहरी हुईं थी वहां के मैनेजर ने भी युवतियों के किसी भी तरह की जानकारी साझा करने में आनाकानी की.जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

मुखबिर की सूचना पर हुई थी कार्रवाई

इस पूरे मामले में एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर होटल क्राउड में कार्रवाई की गई थी. बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा था. युवतियों के पहुंचने के बाद जब जानकारी मिली तो टीम गठित करके होटल में रेड की कार्रवाई की गई.

जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं. वे फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से भिलाई आकर होटल क्राउड में ठहरी थीं.इसके बाद वे राजनांदगांव जाने की तैयारी में थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया- पद्मश्री तंवर, एएसपी

होटल मैनेजर और युवतियों के खिलाफ कार्रवाई

एएसपी एवं पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि रेड के दौरान जब पुलिस ने होटल मैनेजर से दस्तावेज और ग्राहकों की जानकारी मांगी, तो उसने विवाद शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ने पर मैनेजर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. वहीं महिला पुलिस ने युवतियों की तलाशी और पहचान पत्र मांगे जाने पर दोनों युवतियों ने भी झूमाझटकी की. इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की.

होटल के कमरे से जुटाए गए साक्ष्य

पुलिस ने होटल के कमरे से संबंधित साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने सतना मध्यप्रदेश निवासी होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा सहित दोनों युवतियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया.पुलिस अब यह जांच कर रही है कि होटल में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं या नहीं और इसमें कितने लोग शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.