Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

बिहार में अगले 3 सालों में किन क्षेत्रों में कैसा होगा विकास, TCF के साथ साझेदारी में लगी मुहर

5

बिहार के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार के योजना एवं विकास विभाग और The Convergence Foundation (TCF) ने एक रणनीतिक साझेदारी की है. यह साझेदारी तीन सालों की होगी. बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की मौजूदगी में यह साझेदारी संपन्न हुई. इस साझेदारी में योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के. सेंथिल कुमार, सचिव कंवल तनुज, संयुक्त सचिव रविश किशोर, उप निदेशक अशोक कुमार तिवारी, वरीय अनुसंधान पदाधिकारी शिप्रा, जनसंपर्क पदाधिकारी प्रेम शंकर, सहायक निदेशक श्रुति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

वहीं The Convergence Foundation की तरफ से प्रवीण खांगटा-TCF, अदिति एल्हंस-APAG, नरेंद्र-Atithi, गोपाल कृष्णन नायर- CSBC, पल्लवी ढल – CSBC, कमलनाथ झा-CSF, आदित्य तिवारी-TCF उपस्थित थे. यह साझेदारी बिहार सरकार की विकास एवं वृद्धि (Growth and Development) की प्राथमिकताओं को मजबूती प्रदान करने के लिए की जा रही है.

साझेदारी के प्रमुख फोकस क्या हैं?

  • निवेश सुधार, विनियमन में सरलीकरण, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, निवेश आकर्षण एवं निर्यात प्रोत्साहन के माध्यम से निवेश अनुकूल वातावरण को सुदृढ़ करना.
  • क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक योजनाओं का निर्माण.
  • पर्यटन नीति एवं रणनीति का विकास, गंतव्य ब्रांडिंग, सुशासन तथा साझेदारियों पर विशेष जोर.
  • सरकारी योजनाओं की प्रभावी डिलीवरी हेतु राज्य की क्षमता का सुदृढ़ीकरण, डेटा सिस्टम एवं साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को मजबूत करना तथा स्वच्छ वायु (Clean Air) रणनीतियों के डिजाइन एवं क्रियान्वयन में सहयोग.
  • मानव पूंजी विकास के क्षेत्र में बिहार सरकार को रणनीतिक समर्थन, जिसमें शिक्षा, खेल, रोजगार योग्यता, कौशल विकास तथा विदेशों में रोजगार के अवसर शामिल हैं.

रिसर्च एवं स्ट्रैटेजी यूनिट की स्थापना

इसके अतिरिक्त, TCF राज्य के मुख्य सचिव, बिहार द्वारा समय-समय पर चिन्हित अन्य उभरते प्राथमिक क्षेत्रों में भी, अपनी क्षमता के अनुरूप, प्रत्यक्ष रूप से अथवा अपने साझेदार संगठनों के नेटवर्क के माध्यम से सहयोग प्रदान करेगा.

इस सहयोग के तहत TCF द्वारा मुख्य सचिव कार्यालय से संबद्ध एक रिसर्च एवं स्ट्रैटेजी यूनिट (Research & Strategy Unit) की स्थापना की जाएगी, जो राज्य के विभिन्न विभागों, नेतृत्व तथा प्रमुख हितधारकों के साथ आपसी समन्वय में कार्य करते हुए प्राथमिक क्षेत्रों में नीति एवं रणनीति संबंधी सहयोग प्रदान करेगी.

योजना एवं विकास विभाग का मानना है कि यह साझेदारी बिहार के आर्थिक, सामाजिक एवं संस्थागत विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.