Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

मकान में लगी आग में जिंदा जला दिव्यांग, पड़ोसियों ने घर से धुंआ निकलता देखा, पत्नी चलाती हैं परिवार

23

चरखी दादरी : चरखी दादरी की शिव कॉलोनी में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल एक दिव्यांग व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान में बिजली की टूटी हुई तार से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे अचानक आग भड़क उठी। हादसे के समय घर में केवल दिव्यांग व्यक्ति ही मौजूद था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रह्लाद जांगड़ा के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 12 वर्षों से दिव्यांग थे और चलने-फिरने में असमर्थ थे। प्रह्लाद अपने परिवार में दो बेटियों और एक बेटे के पिता थे। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। उनकी पत्नी घर-घर जाकर सफाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं।

महिलाओं ने देखा मकान से धुआं निकलता 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पड़ोस की महिलाओं ने प्रह्लाद के मकान से धुआं निकलता देखा। कुछ लोग दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पड़ोसियों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक आग भयावह रूप ले चुकी थी। प्रह्लाद की मौके पर ही मौत हो गई।

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

कॉलोनी में शोक की लहर

सिटी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे से कॉलोनी में शोक की लहर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.