Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

NIT के दीक्षांत समारोह की तैयारियों का निरीक्षण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

4

सरायकेला: एनआईटी के 15वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इसमें शामिल होना प्रस्तावित है. उनके आगमन को लेकर मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल और रांची के जोनल आईजी मनोज कौशिक ने संयुक्त रूप से एनआईटी कॉलेज परिसर का दौरा किया और तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी ने निर्देश दिए

​दोनों वरीय अधिकारियों ने विशेष रूप से एनआईटी ग्राउंड में तैयार किए जा रहे मुख्य पंडाल और कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी मनोज कौशिक ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई कमी न रह जाए.

निरीक्षण के दौरान तमाम बड़े पदाधिकारी रहे मौजूद

इससे पूर्व, अधिकारियों के आगमन पर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और सरायकेला जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की. दौरे के दौरान सचिव और आईजी ने तैयारियों पर संतोष जताया, हालांकि उन्होंने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी और कोई औपचारिक बयान नहीं दिया. इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासन के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे.

29 दिसंबर को है राष्ट्रपति का दौरान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय हैं. एनआईटी के दीक्षांत समारोह से पहले सुबह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर पहुंचेंगी. जहां ‘ओल चिकी लिपि’ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.