Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

रीवा में टीचर की हैवानियत, होमवर्क न करने पर छात्र का सिर फोड़ा

5

मध्य प्रदेश के रीवा से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. रीवा में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका द्वारा नाबालिग छात्र को ऐसी अमानवीय सजा दी गई, जिसके बाद छात्र को अस्पताल ले जाना पड़ा. दरअसल, छात्र का एक चैप्टर पूरा न होने पर शिक्षिका ने उसके साथ बेरहमी से पीटा और दीवार पर सिर पटक दिया. यही नहीं, टीचर ने स्टील की बोतल से बच्चे के सिर पर हमला किया.

मामला रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले जेंटल शेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल का है. आरोप है कि स्कूल की शिक्षिका मनीषा विश्वकर्मा ने एक चैप्टर पूरा न होने पर पांचवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी. परिजनों के मुताबिक, शिक्षिका ने छात्र का सिर कई बार दीवार पर पटका और स्टील की बोतल से उसके सिर पर हमला किया. बच्चा जब घर पहुंचा तो उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, चेहरे पर सूजन था और सिर से खून बह रहा था.

पिता ने बताया कि बच्चे की हालत देखकर पूरा परिवार सन्न रह गया. वह डर के मारे रोए जा रहा था. उसने बताया कि टीचर बहुत गुस्से में थीं और उन्होंने कोई रहम नहीं किया. पीड़ित छात्र का यह भी कहना है कि उसकी हालत खराब होने के बावजूद शिक्षिका नहीं रुकीं. इतना ही नहीं, छठी कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बहन ने जब बीच-बचाव किया, तो उसे भी पीटा गया.

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. बच्चे का मेडिकल चेकअप कराया गया है और स्कूल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता भी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. उनका कहना है कि स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान होना चाहिए, न कि डर और हिंसा का केंद्र.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.