Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ... Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर...

कोहरे ने बढ़ाई हरियाणा के किसानों की खुशी, इस फसल को होगा फायदा

26

अंबाला: अंबाला में पिछले कई दिनों से घना कोहरा पड़ रहा है जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट आई है और तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ने लगी है। घने कोहरे के कारण जहां विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है और वाहनों की गति धीमी हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ कोहरा पड़ने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

कोहरा किसानों की फसलों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा, खासकर गेहूं की फसल के लिए तो कोहरा किसी रामबाण से कम नहीं है क्योंकि जितनी ज्यादा ठंड पड़ेगी, उतनी ज्यादा गेहूं की पैदावार ज्यादा होगी । किसानों का कोहरे का इंतजार तो खत्म हो गया लेकिन बारिश का इंतजार अभी बाकी है। अगर बारिश भी हो जाती है तो फिर सोने पर सुहागा वाली बात हो जाएगी। क्योंकि पिछले काफी दिनों से बारिश नहीं पड़ी । एक तरफ जहां कोहरा गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है तो वहीं कुछ फसलों के लिए ज्यादा कोहरा हानिकारक भी हो सकता है, जैसे कि सरसों और टमाटर की फसल के लिए। फिलहाल कोहरा पड़ने से किसान काफी खुश है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.