Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

23 दिसंबर को राज्य स्तर पर मनाई जाएगी संत गुरु ब्रह्मानंद की जयंती, हरविंद्र कल्याण की अगुवाई में होगा भव्य आयोजन

11

चंडीागढ़: महान संत गुरु ब्रह्मानंद जी की जयंती पर कैथल जिले के चूहड़ माजरा गांव में 23 दिसंबर को होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण की अगुवाई में होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।​

वि.स. अध्यक्ष कल्याण इस समारोह को गरिमामय एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां करवा रहे हैं। इस सिलसिले में वे जहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं, वहीं गुरु जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान भी चला चुके हैं। उन्होंने करनाल, कैथल, पानीपत और कुरुक्षेत्र सहित अनेक जिलों में स्थान-स्थान पर बैठकें की हैं। घरौंडा, इसराना, इन्द्री, नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र, करनाल, असंध तथा पुंडरी में हुई बैठकों में सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से व्यापक सुझाव लिए गए हैं।​

विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा है कि महान संत गुरु श्री ब्रह्मानंद जी की जयंती को लेकर सर्व समाज में उत्साह है। यह आयोजन सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और गुरु परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और मानवता के महान पथप्रदर्शक थे। उन्होंने नारी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण आदि विषयों पर वर्षों पहले समाज को जागरूक किया।​

वि.स. अध्यक्ष ने कहा कि संत महापुरुष किसी एक जाति धर्म के न होकर पूरे समाज व मानवता के लिए होते हैं। इसलिए आज उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाना लोकहित में है। राज्य सरकार द्वारा महापुरुषों की जयंतीयों को सरकारी स्तर पर मनाने का उद्देश्य भी उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होने संत समाज, सामाजिक संगठनों और सर्व समाज के लोगों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लें और गुरु श्री ब्रह्मानंद की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.