Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...

चिराग तले अंधेरा: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के क्षेत्र में खस्ता हाल स्वास्थ्य व्यवस्था, ऑक्सीजन प्लांट बंद, डायलिसिस सेंटर में कुव्यवस्था

29

जामताड़ा: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र का सदर अस्पताल सवालों के घेरे में है. यहां ऑक्सीजन प्लांट खराब पड़ा हुआ है. यह कब चालू होगा, कहा नहीं जा सकता. लेकिन जिस उद्देश्य से इसका निर्माण किया गया था, आज उसका लाभ यहां के मरीजों को नहीं मिल पा रहा है.

डायलिसिस सेंटर का भी बुरा हाल

इतना ही नहीं, सदर अस्पताल में चल रहे डायलिसिस सेंटर का हाल भी काफी खराब है. सेंटर का भवन काफी दयनीय स्थिति में है. बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता है. मरीजों को डिस्टिल्ड वॉटर बाहर से लाकर इलाज करवाना पड़ता है. डायलिसिस सेंटर पीपीपी मोड में चलाया जाता है, जिसे संजीवनी नाम की एक संस्था को सौंपा गया है.

भाजपा प्रदेश महिला उपाध्यक्ष का गंभीर आरोप

भाजपा प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बबीता झा ने अस्पताल के डायलिसिस सेंटर की कुव्यवस्था को उजागर किया है. उन्होंने डायलिसिस सेंटर की खामियों को उजागर करते हुए बताया कि सेंटर का भवन बहुत खराब है. प्राइवेट संस्था द्वारा डायलिसिस सेंटर चलाया जाता है. मरीजों को 4 घंटे के बजाय डेढ़ घंटे में ही डायलिसिस कर दिया जाता है. उपाध्यक्ष बबीता झा ने स्थिति में सुधार लाने की मांग की है.

गरीबों और असहाय लोगों का मुख्य अस्पताल

सदर अस्पताल जामताड़ा जिले का मुख्य सरकारी अस्पताल है, जहां जिले भर के ग्रामीण तथा अन्य क्षेत्रों के गरीब और असहाय लोग इलाज कराते हैं. अस्पताल की खामियों को लेकर शिकायतें सामने आई हैं, लेकिन अभी तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है.

क्या कहते हैं सिविल सर्जन

अस्पताल के डायलिसिस सेंटर तथा ऑक्सीजन प्लांट को लेकर सिविल सर्जन ने कहा कि डायलिसिस भवन की मरम्मत के लिए कार्य किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को लेकर कहा कि एजेंसी से एएमसी के लिए लिखा गया है. एएमसी के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. कब तक चालू हो पाएगा, इस सवाल पर सिविल सर्जन ने कोई समय सीमा की जानकारी नहीं दी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.