Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

पंजाब: प्रवासियों का एक और बड़ा कांड! होश उड़ा देगा पूरा मामला

3

समराला: बीती रात 10 से 12 चोर समराला के खन्ना रोड पर एक सुनार की दुकान को फिल्मी स्टाइल से निशना बनाने आए। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि पहले सुनार की दुकान के संबंधित इलाके को चौकीदार को बांध कर पीटा गया और उसके बाद दुकान के आस-पास लगे CCTV कैमरे तोड़े। बाद में बिना किसी की परवाह किए 9 चोरों ने दुकान के कैंची गेट के ताले तोड़ने शुरू कर दिए और कुछ चोर दुकान के पीछे बीयर पीने कर पार्टी करने लगे। पीड़ित चौकीदार और पुलिस के मुताबिक वे सभी प्रवासी लग रहे थे।

चोरों ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश में एक घंटा लगे रहे पर समराला में तैनात पेट्रोलिंग स्क्वॉड का कोई अता-पता नहीं था इस वजह से चोर बिना किसी डर या परवाह के एक घंटे तक दुकान के ताले तोड़ने में लगे रहे। चंडीगढ़ रोड पर दुकानों की रखवाली करते चौकीदार ने अपने दूसरे चौकीदार द्वारा सी.टी. मारने की आवाज सुनाई न देने पर पुलिस बुलाई गई तो अज्ञात चोर भाग गए। इस घटना के बाद समराला इलाके के दुकानदारों में भारी दहशत है।

इस बारे में दुकान के मालिक दीपक वर्मा ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे 10 से 12 अनजान चोर उनकी दुकान को निशाना बनाने आए और उन्होंने चौकीदार को बांध दिया और दुकान के पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे तोड़ दिए और दुकान के दो ताले और कैंचेट तोड़ दिए, लेकिन करीब एक घंटे बाद चंडीगढ़ रोड के चौकीदार ने हिम्मत दिखाते हुए आकर देखा कि दूसरे चौकीदार की आवाज नहीं आ रही तो उसने पुलिस को बताया और पुलिस के आने के बाद ही चोर भागे।

पीड़ित चौकीदार बलवीर सिंह ने बताया कि 10 से 12 अज्ञात चोरों ने उन्हें बांधकर पीटा। इसके बाद उन्होंने दुकान के दो ताले तोड़ दिए। चौकीदार ने बताया कि अज्ञात चोरों के पास तेजधार वाले हथियार थे और वे प्रवासी लग रहे थे। समराला के एस.एच.ओ. हरिंदर सिंह ने बताया कि जब हमें देर रात 112 पर इस बारे में जानकारी मिली, तो हमने तुरंत एक पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा, जहां CCTV कैमरा चेक किया जा रहा है। CCTV कैमरे से पता चला कि 10 से 12 चोर चेहरे ढके हुए आए थे। यह भी पता चला कि वे प्रवासी लग रहे थे। जल्द ही उनकी तलाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.