Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

100 गोलियां मारने की धमकी, आरोपी बोला- बंबीहा गैंग से बोल रहा हूं… व्यापारी से 2.5 करोड़ व चेयरमैन से 25 लाख मांगे

3

पानीपत: औद्योगिक नगरी में एक स्कूल चेयरमैन और सेक्टर-12 के व्यापारी यशपाल गर्ग से रंगदारी मांगी गई है। व्यापारी से विदेशी नंबर से व्हाट्‌सएप कॉल कर ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।

आरोपी ने अपना नाम संदीप राणा बताया है और खुद को बंबीहा गैंग से बताया है। पुलिस के अनुसार इस गैंग के नाम से पानीपत में रंगदारी मांगने का पहला मामला सामने आया है। वहीं स्कूल चेयरमैन से ई मेल के माध्यम 25 लाख की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने रंगदारी न देने पर 100 गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सेक्टर-13-17 थाना के अंतर्गत एक स्कूल के चेयरमैन ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को सुबह 10:18 बजे स्कूल की ईमेल आईडी पर उनको एक धमकी भरा ईमेल मिला है। ई-मेल पढ़ा तो उसमें 25 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर उनको व उनके परिवार को गोलियों से भूनने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि ईमेल में यह भी लिखा गया कि उन्होंने परिवार की रेकी कर ली है और सब कुछ पता कर लिया है। उनको रंगदारी के लिए दूसरी बार धमकी दी गई है। एक बार स्कूल के व्हाट्सएप पर धमकी भरा पत्र भेजा गया था। आरोपियों हथियारों की फोटो भी भेजी हैं। उन्होंने इसकी 16 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दी थी।

थाना चांदनी बाग में दी शिकायत दी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास 18 दिसंबर को सुबह करीब 11:08 बजे एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने बंबीहा गैंग से संदीप राणा बताया। उसने उनसे 2.50 करोड़ रुपये की मांग की। उसने पैसे देने से मना किया तो अंजाम भुगतने की धमकी दी। वहीं पुलिस को शिकायत देने पर भी धमकी दी है। यशपाल ने बताया कि उन्होंने भय के चलते व्हाट्सएप कॉल काट दी। आरोपी उसके पास पांच-छह बार कॉल की। उन्होंने नंबर को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.