Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

सावधान! आज आसमान में ‘ज्वालामुखी योग’ का साया! इन 4 राशियों के लिए भारी रहेंगे अगले 24 घंटे, भूलकर भी न करें ये शुभ काम

53

ज्योतिष शास्त्र में ज्वालामुखी योग बहुत ही खतरनाक और दुर्घटनापूर्ण योग माना गया है. जब ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के सेनापति मंगल, राहु या केतु जैसे उग्र ग्रह चंद्रमा के दूसरे या बारहवें भाव में स्थित होते हैं, तब इस योग का निर्माण होता है. आज प्रतिपदा तिथि को ज्वालामुखी योग बन चुका है. क्योंकि प्रतिपदा तिथि और मूल नक्षत्र के संयोग में भी इस योग का निर्माण होता है. आज सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर ये योग बना है.

ये ज्वालामुखी योग आज देर रात 01 बजकर 21 मिनट तक रहने वाला है. इस योग के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य रोक दिए जाते हैं. मान्यता है कि इस योग में जो भी शुभ और मांगलिक कार्य किए जाते हैं, उनके अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं. ज्योतिषविद बता रहे हैं कि ये योग कुछ राशियों के लिए भी अशुभ और खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये राशियां कौन सी हैं?

मेष राशि

ज्वालामुखी योग मेष राशि वालों की परेशानी बढ़ा सकता है. इस समय मेष राशि वालों की सेहत गिर सकती है. कोई बड़ा हादसा हो सकता है. आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. धन हानि हो सकती है. मेष राशि के जातक शत्रुओं से सावधान रहें. किसी पर भी आंख बंद करके यकीन न करें.

तुला राशि

ज्वालामुखी योग में तुला राशि वालों के लिए शुभ संकेत नहीं हैं. इस समय अचानक तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. खर्चे बढ़ सकते हैं. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें.

मिथुन राशि

ज्वालामुखी योग मिथुन राशि वालों के लिए खतरनाक दिखाई दे रहा है. इस समय मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है .वाहन दुर्घटना की आशंका है. नकारात्मक चीजों से बचें. दांपत्य जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं. सतर्क रहें और अपने दिमाग को शांत रखें.

कुंभ राशि

ज्वालामुखी योग कुंभ राशि वालों को बहुत परेशान कर सकता है. इस समय कुंभ राशि के नौकरीपेशा जातकों की नौकरी में काफी परेशानियां आ सकती हैं. पैसों की तंगी हो सकती है. हर काम में सावधानी रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.