Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी ग... न्यूजीलैंड दौरे पर क्यों रुकेंगे अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और आकिब नबी? बीसीसीआई की रणनीति का हुआ खु... कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निका... उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 ल... मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार... राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिं... मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समे... राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी ... कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या इंटरनेट से जुड़ी आधुनिक कारों पर मंडराता है हैकिंग का खतरा, जानिए किस तरह से लगाई जाती है सेंध

भिलाई में भीषण आग, दो घर जलकर खाक, दीया से आग फैलने की आशंका

32

भिलाई: कैम्प-2 स्थित सतनाम नगर में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है. इस हादसे में दो घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए. आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान कुछ ही देर में जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

घर के मंदिर में दीया से आग फैलने की आशंका

जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक घर से हुई, जो देखते ही देखते पास के दूसरे घर तक फैल गई. बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, उस वक्त घर के सभी सदस्य गुरु घासीदास जयंती होने के कारण बाहर गए हुए थे. घर में पूजा के लिए दीया जलाया गया था, जिसे आग लगने की वजह माना जा रहा है.

घर में दीया जलाकर बाहर चली गए थे. तभी पड़ोसी ने फोन कर आग लगने की जानकारी दी. दौड़कर वापस आया तो देखा कि घर का सारा सामान जल चुका था. घर में सात से 8 लोग रहते हैं लेकिन गुरु घासीदास जंयती के कारण सभी बाहर गए थे- अर्जुन सिंह देशलहरे, पीड़ित

फायरब्रिगेड पर देरी से पहुंचने का आरोप

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पड़ोसियों ने सबसे पहले घर से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं. इसके बाद तुरंत घरवालों को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही घर के सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और घर का सारा सामान जल चुका था. आस-पास के लोगों ने बिना देर किए एकजुट होकर आग बुझाने की कोशिश की. लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद अग्निशमन वाहन काफी देर से मौके पर पहुंचा, जिससे नुकसान और बढ़ गया.

आग लगने की सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम आई. हम 60 से 70 बाल्टी पानी से आग लगभग बुझा चुके थे-पड़ोसी

आग पर पाया गया काबू

वहीं फायरब्रिगेड कर्मी विजय चतुर्वेदी ने बताया कि आग तेजी से फैल रही थी और अगर लोग समय रहते प्रयास नहीं करते, तो और भी घर इसकी चपेट में आ सकते थे. मौके पर पहुंचते ही हमने रेस्क्यू शुरू किया. आग पर काबू पा लिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.