Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

मदद करो पीएम-सीएम, ओमान में फंसी है मेरी मां’ – कानपुर की बेटी ने रोते हुए लगाई न्याय की गुहार, विदेश में फंसी मां को बचाने की अपील

6

कानपुर के जाजमऊ इलाके में ओमान में नौकरी का ऑफर सुनकर एक महिला अच्छे पैसे कमाने के लालच में खुशी-खुशी जाने को तैयार हो गई. इसके बाद वह ओमान चली गई और नौकरी भी करने लगी, लेकिन कुछ दिन बाद भारत में महिला ने अपनी बेटी से फोन पर बताया कि वह ठीक है. इसके बाद एक महीने तक बेटी का अपनी मां से संपर्क नहीं हो पाया. जब बेटी एजेंट से मिलने गई तो एजेंट ने कहा कि अगर मां को वापस लाना है तो डेढ़ लाख रुपये और देने होंगे.

इसके बाद बेटी ने भारत के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपनी मां को ओमान से वापस लाने की गुहार लगाई है. बेटी का कहना है कि नौकरी का झांसा देकर एजेंट ने उसकी मां को ओमान भेजा था. उसने बताया कि पिछले दो महीने से उसने अपनी मां को नहीं देखा है और अब उससे कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है. एजेंट डेढ़ लाख रुपये देने पर ही मां को वापस बुलाने की बात कह रहा है.

यह दर्द कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के दीदार नगर बस्ती में रहने वाली बेटी शाहिना का है. शाहिना के अनुसार, दो महीने पहले लखनऊ के रहने वाले एक एजेंट ने उसकी मां को ओमान नौकरी का लालच देकर भेजा था और कहा था कि वहां अच्छी कमाई होगी.

बेटी शाहिना ने बताया कि इसके बाद दो बार उसकी मां से फोन पर बात हुई, लेकिन फिर अचानक उसका फोन बंद हो गया. उसे अपनी मां की बेहद चिंता सता रही है. शाहिना के अनुसार उसके पिता रफीक विकलांग हैं और मां फरीदा लोगों के घरों में खाना बनाकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं.

शाहिना ने बताया कि 28 अक्टूबर को लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी एक युवक एजेंट उनकी मां को ओमान भिजवाकर ले गया था. ओमान पहुंचने के बाद मां ने सुरक्षित पहुंचने की जानकारी दी थी और करीब 1 दिसंबर को फोन पर बताया था कि उसे वहां खाना बनाने की नौकरी मिल गई है. जब बेटी ने सैलरी के बारे में पूछा तो मां ने कहा कि दो दिन बाद मिलेगी, लेकिन इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया.

इसके बाद बेटी ने एजेंट से संपर्क किया तो वह पहले टालमटोल करता रहा. जब शाहिना ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो एजेंट ने साफ कह दिया कि अगर डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम कर लोगी तो मां वापस मिल जाएगी, वरना मां को भूल जाओ.

इसके बाद बेटी शाहिना ने कानपुर के जाजमऊ थाने में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की. पूरे प्रकरण में जाजमऊ थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं ज्वाइंट सीपी आशुतोष कुमार ने कहा कि पुलिस एजेंट से संपर्क कर पीड़िता की मां की सकुशल वापसी जल्द सुनिश्चित कराएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.