Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सीएम नीतीश के हिजाब छूने पर सियासी घमासान! गिरिराज सिंह ने किया बचाव- ‘इसे गलत नजरिए से न देखें’, जानें क्या है पूरा मामला

26

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. महिला का हिजाब हटाने पर राजनीतिक बवाल भी मचा हुआ है. कई लोग सीएम नीतीश पर अलग-अलग सवाल खड़े कर रहे हैं. आरजेडी इसके जरिए सीएम नीतीश के स्वास्थ्य पर भी सवाल खड़े कर रही है. तमाम आरोपों के बीच अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीएम नीतीश के समर्थन में उतरे हैं.

गिरिराज सिंह से जब इस मामले पर सवाल खड़ा किया गया तो उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. अगर कोई अपॉइंटमेंट लेटर लेने आया है, तो उसे अपना चेहरा दिखाने से क्यों डरना चाहिए? जब आप वोट देने जाते हैं तो क्या आपको अपना चेहरा नहीं दिखाना पड़ता?”

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को 1200 से ज़्यादा आयुष डॉक्टरों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटने के एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है. इसी में सीएम नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर से बात करते हुए उसका हिजाब खींच दिया था. हालांकि इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की थी.

क्या बोले नीतीश के मुस्लिम मंत्री जमा खान?

विपक्षी दल आरजेडी और कांग्रेस लगातार सीएम नीतीश पर हमला कर रहे हैं. दूसरी तरफ सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू इन सभी आरोपों और खुद का पक्ष रखने की लगातार कोशिश कर रही है. नीतीश की पार्टी के मंत्री जमा खान ने भी इस पूरे मामले पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने बस एक मुस्लिम बेटी को प्यार दिखाया है. वह चाहते थे कि समाज उस लड़की का चेहरा देखे जब वह जीवन में सफल हो गई.

उन्होंने विपक्ष और मुस्लिम नेताओं पर मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है. जमा खान ने कहा कि जो लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि उन्होंने देश की बेटियों को सबसे ज्यादा सम्मान दिया है.

संजय निषाद का बयान भी हुआ जमकर वायरल

सीएम नीतीश के समर्थन में बयान देते हुए यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने भी विवादित बयान दे दिया. हालांकि मामला बिगड़ता देख उन्होंने तुरंत अपनी सफाई भी पेश की. संजय ने कहा कि हिजाब खींचा है अगर कहीं और छुआ होता” तो क्या होता?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.