Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...

बांधवगढ़ के टाइगर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, करंट लगाकर मारा, 6 गिरफ्तार

30

उमरिया : चंदिया वन परिक्षेत्र में हाल ही में अचानक हुई एक बाघ की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया था. शुरुआत से ही टाइगर की मौत को संदिग्ध माना जा रहा था. वन विभाग की टीमें टाइगर की मौत की वजह जानने में जुटी हुई थी, तभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने जांच की दिशा ही बदल दी. पता चला कि टाइगर को मारा गया था. इसके बाद टाइगर की हत्या के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

करंट से बाघ की मौत, जंगल से मिले सबूत

बाघ की मौत के बाद वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आई कि बाघ की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है, जिसके बाद ये शंका जताई गई की हो सकता है शिकार के मकसद से जंगल में अवैध रूप से बिजली के तार बिछाए गए हों, जिसकी चपेट में आकर बाघ की जान चली गई हो. मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम और अधिकारियों ने तुरंत ही एक्शन लिया और डॉग स्क्वायड की मदद से सघन तलाशी शुरू कर दी, जांच के दौरान कुछ चौंकाने वाले साक्ष्य मिले.

साक्ष्यों के आधार पर 6 गिरफ्तार

जंगल में जांच टीम को ये कंफर्म हो चुका था कि बाघ के लिए करंट का जाल बिछाया गया था. इसके बाद वहां मिले साक्ष्य और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की पहचान भी की गई. वन विभाग की टीम ने इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया, और अलग-अलग जगहों से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अशोक बैगा, सोमलाल बैगा, लखुआ बैगा, लक्कू कोल, अंजनी यादव और अच्छे लाल बैगा का नाम शामिल है.

मृत बाघ की हो गई पहचान

उमरिया जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र में जिस बाघ की करंट लगने से मौत हुई है, उस बाघ की पहचान भी हो गई है, ये बाघ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का है, जिसकी पहचान टी-185 बाघ के तौर पर हुई है ये 8 साल का बाघ है, जिसका शव चंदिया वन परिक्षेत्र के आरएफ 10 कक्ष में कथली नदी के किनारे मिला था.

आरोपियों से पूछताछ जारी, वन विभाग दिलाएगा सजा

एसडीओ कुलदीप त्रिपाठी ने बताया, ” सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, कि करंट किस मकसद से लगाया गया था, और इसमें और कौन-कौन से लोग शामिल हो सकते हैं. आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत एक्शन भी लिया जा रहा है, आरोप सिद्ध होने पर कड़ी सजा दिलाई जाएगी.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.