Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बाराबंकी ऑनर किलिंग: कुल्हाड़ी से वारकर प्रेमिका का कत्ल! बॉयफ्रेंड का सनसनीखेज आरोप- ‘मां-बाप और बहनों ने की हत्या’, पुलिस जांच में जुटी

10

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में एक युवती की कुल्हाड़ी से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. शाहवपुर चौराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतका गोरखपुर की रहने वाली थी और वह शादीशुदा थी. जानकारी के मुताबिक वह सोमवार देर रात शाहवपुर चौराहे के पास स्थित एक मकान में आई थी. मंगलवार सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.

दोनों का बीते डेढ़ साल से प्रेम संबंध था

इस मामले में मृतका के कथित प्रेमी संदीप कुमार का कहना है कि दोनों का बीते डेढ़ साल से प्रेम संबंध था. दोनों की शादी अलग-अलग जगहों पर हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद वे एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे. संदीप के अनुसार दोनों एक-दूसरे के बिना रह पाने की स्थिति में नहीं थे और अक्सर मिलते-जुलते रहते थे.

संदीप ने बताया कि वह रिलायंस कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और नौकरी के कारण अक्सर बाहर रहता था. जब भी वह घर लौटता था, वह गोरखपुर जाकर मृतका से मिलता था. संदीप का दावा है कि युवती अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थी और ससुराल में रहना नहीं चाहती थी. इसी वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी.

रात में प्रेमिका मिलने घर आई थी

संदीप के मुताबिक सोमवार रात करीब 12 बजे युवती उससे मिलने उसके घर आई थी. वे दोनों सो रहे थे. तभी रात में वह टॉयलेट के लिए बाहर गया. इसी दौरान उसके माता-पिता और चार बहनों ने मिलकर प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद से उसके माता-पिता और चारों बहनें घर छोड़कर फरार हैं.

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. साथ ही पुलिस संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और दोषियों का खुलासा किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.