Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...

धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले भिलाई में ध्वज पताका फहराई गई, 25 दिसंबर से होगी कथा

30

दुर्ग: जिले के भिलाई में 25 दिसंबर से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा होने वाली है. जयंती स्टेडियम के पास श्री हनुमंत कथा का आयोजन होगा. इसे लेकर सोमवार को आयोजन स्थल पर विधिवत ध्वज पताका पूजन किया गया. इसमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी पहुंचे.

ध्वज पताका फहरा गई: मंत्रोच्चारण के बीच छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा और BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पूजा-अर्चना कर ध्वज पताका फहराई और सप्तदिवसीय धार्मिक आयोजन की औपचारिक शुरुआत की. इस अवसर पर भगवान गणेश और माता गौरी का पूजन भी किया गया.

कथा आयोजन की नींव रखी गई: पूजा के बाद विधि-विधान के साथ कथा स्थल पर ध्वज की स्थापना कर श्री हनुमंत कथा आयोजन की नींव रखी गई. यह कथा 29 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बागेश्वर धाम से पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भिलाई आगमन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है.

अवैध रूप से हो रहे धर्मांतरण पर रोक जरूरी है और इस दिशा में महाराज जी लगातार प्रयास करते रहे हैं. धर्मांतरण को लेकर एक नया कानूनी प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे जल्द सामने लाया जाएगा. साथ ही तय समय में नक्सलवाद भी समाप्त होगा.- विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री

वहीं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आयोजन के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे और राकेश पांडे का आभार जताया और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई दी.

कार्यक्रम में आयोजक राकेश पांडे, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे सहित शहर के अनेक कई नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.