Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्कैम पर बनी हिंदी फिल्म ‘मानव मार्केट’, अलग-अलग लोकेशन में हुई शूटिंग, रिलीज डेट पर ‘कंट्रोवर्सी’

20

रायपुर: छत्तीसगढ़ी फिल्मों के बाद अब राज्य के निर्माता और निर्देशक हिंदी फिल्मों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. जानकी हिंदी फिल्म के बाद छत्तीसगढ़ में अब एक और हिंदी फिल्म ‘मानव मार्केट’ पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है. यह फिल्म मेडिकल स्कैम और स्वास्थ्य के बाजारीकरण जैसे गंभीर विषय पर आधारित है.

मेडिकल स्कैम पर आधारित है फिल्म की कहानी: फिल्म मानव मार्केट पूरी तरह से मेडिकल सिस्टम में हो रहे भ्रष्टाचार और स्कैम को उजागर करती है. इसमें दिखाया गया है कि किस तरह स्वास्थ्य सेवा को व्यापार बना दिया गया है. फिल्म में कुल चार गाने हैं और इसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में की गई है.

छत्तीसगढ़ के कलाकार और टेक्नीशियन ने किया काम: इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें काम करने वाले सभी कलाकार और टेक्नीशियन छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले हैं. फिल्म की कहानी से लेकर अभिनय और तकनीकी टीम तक पूरी तरह स्थानीय प्रतिभाओं पर आधारित है.

नायक ओम त्रिपाठी ने निभाया अहम किरदार: फिल्म के नायक ओम त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में ईश्वर कुमार धृतलहरे का किरदार निभाया है. उनका किरदार एक आम इंसान का है, जो किसी तरह अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में काम शुरू करता है. वहां वह देखता है कि अस्पताल में इलाज के नाम पर पूरा बाजारीकरण चल रहा है. इसके बाद वह मेडिकल स्कैम के खिलाफ आवाज उठाता है.

फिल्म में एक छोटी सी लव स्टोरी के साथ पॉजिटिव और नेगेटिव सोच की लड़ाई भी देखने को मिलेगी.- नायक ओम त्रिपाठी

नायिका नेहा शुक्ला का किरदार: फिल्म की नायिका नेहा शुक्ला ने बताया कि उन्होंने इसमें काजल का किरदार निभाया है. यह फिल्म दिखाती है कि स्वास्थ्य एक सेवा होनी चाहिए, न कि धंधा. जब डॉक्टर को भगवान माना जाता है और वही स्कैम करें, तो आम इंसान कहां जाए?

यह फिल्म हर आम आदमी की कहानी है और देश की 140 करोड़ जनता से जुड़ा मुद्दा उठाती है.- नेहा शुक्ला, एक्ट्रेस

19 दिसंबर को रिलीज नहीं हो पाई फिल्म: फिल्म 19 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉलीवुड और हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के चलते इसे सिनेमाघरों में जगह नहीं मिल सकी. इस बात को लेकर निर्माता ने दुख भी जताया है.

जनवरी 2026 में रिलीज की तैयारी: फिल्म के निर्माता कैलाश चंद अग्रवाल ने बताया कि अब फिल्म को 16 जनवरी 2026 के आसपास रिलीज करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सिनेमाघर अभी भी बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के सामने स्थानीय फिल्मों को प्राथमिकता नहीं दे पा रहे हैं, जो चिंता का विषय है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.