Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

पंजाब के वाहन चालकों के लिए खतरे की घंटी! चिंताभरी खबर आई सामने

5

चंडीगढ़: पंजाब के वाहन चालकों के लिए बड़े खतरे की घंटी है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में औसतन हर 2 घंटे में एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण हेलमेट न पहनना और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है। अगर पिछले साल की बात करें तो 2024 में केवल हेलमेट न पहनने के कारण ही करीब 800 लोगों की मौत हुई है।

पिछले 5 वर्षों के दौरान पंजाब में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2020 में जहां सड़क दुर्घटनाओं में करीब 2,000 लोगों की जान गई थी, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 4,700 तक पहुंच गई। इसी अवधि में सड़क हादसों की संख्या भी 6,000 से पार चली गई। पुलिस विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तेज रफ्तार सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण है।

इसके अलावा हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनना, शराब पीकर वाहन चलाना और मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी मौतों के आंकड़ों को बढ़ा रहा है। पंजाब में सड़क हादसों की लगातार बढ़ती संख्या ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए अप्रैल 2021 में पंजाब रोड सेफ्टी फोर्स का गठन किया गया था। इसका उद्देश्य तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग, ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई करना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.